भागलपुर: मकर संक्रांति पर्व के साथ ही सूर्य का उत्तरायण होना शुरू हुआ है, लेकिन धूप की तल्खी अभी से महसूस की जा सकती है। शुक्रवार को धूप अपनी गर्मी का अहसास करा रहा था। मौसम विभाग की मानें तो जिला में ऐसी स्थिति 34 साल के बाद यह स्थिति उत्पन्न हुई है, नहीं तो आमतौर पर मकर संक्रांति के दिन हाड़कंपा देने वाली ठंड पड़ती है।
शुक्रवार को दिन में शहर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से एक से तीन डिग्री अधिक है। पिछले 10 से 15 वर्षों के दौरान मकर संक्रांति के दिन इतना तापमान कभी दर्ज नहीं किया गया। विभागीय आंकड़ों के अनुसार वर्ष 1982 में 15 जनवरी को अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
सबौर कृषि विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आने वाले समय में ठंड और कम होता चला जाएगा। मौसम विज्ञानी के अनुसार मंगलवार शाम या बुधवार को हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन इससे तापमान में अधिक गिरावट नहीं होगी। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहे सकता है।
Source: Bhaskar.com