Bodhgaya.बोधगया में 80 फुट बुद्ध मूर्ति के स्थित कटोरवा रोड पर वना विहार बौद्धमठ से शनिवार की रात चोरों ने लाखों की संपत्ति चोरी कर ली।
चहारदिवारी के सहारे आठ से दस की संख्या में चोर बौद्धमठ के अंदर घुसे और दो लाख से अधिक संपत्ति का लेकर भाग गये। बौद्ध मठ के भंते बिजोय चकमा ने बताया कि चोर चहारदिवारी के ऊपर घेरे हुए तार को काटकर अंदर घुसे थे। सबसे पहले मेन गेट का ताला काटा। उसके बाद बौद्ध भिक्षु के कमरे से चोरी कर ली।
बौद्ध भिक्षु ने बताया कि कमरे में रखे 60 हजार इंडियन कैरेंसी, 10 हजार थाई वाट, दो लैपटॉप और दो मोबाईल की चोरी हो गई। भनक मिलने के बाद बौद्ध भिक्षुओं ने शोर मचाया। इसके बाद आठ-दस की संख्या में रहे चोर फरार हो गये। इस मामले में बोधगया थाने के थानेदार नरेश कुमार ने बताया कि चोरी गये सामान की बरामदगी और चोरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। बताते चलें कि बौद्धमठ में इस तरह की यह दूसरी घटना है। इसके पहले वर्ष 2009 में डकैती हुई थी। इस दौरान डकैतों ने गोली भी चलाई थी।
Source:LiveHindustan.com