सिडनी: रोहित शर्मा (52), कोहली (50) और रैना (नॉट आउट 49 रन) की इंनिग्स की बदौलत भारत ने तीसरे टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया।
आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 17 रनों की जरूरत थी। इस ओवर की पहली बॉल पर युवराज ने चौका और दूसरी पर छक्का लगाकर भारत को जीत के नजदीक पहुंचा दिया। आखिरी दो बॉल्स पर भारत को चार रन बनाने थे। स्ट्राइक पर सुरेश रैना थे। रैना ने ओवर की पांचवीं बॉल पर दो रन लिया। आखिरी बॉल पर भारत जीत से सिर्फ दो रन दूर था। छठी बॉल पर रैना ने ऑफ साइड में फील्डर के ऊपर से चौका मारते हुए भारत को जीत दिला दी। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 198 रन का टारगेट दिया था।
आखिरी ओवर में क्या हुआ…
पहली बॉल
– इंडियन इनिंग के 19 वें ओवर में सिर्फ 5 रन बने थे। युवराज कई शॉट्स मिस टाइम कर रहे थे। इससे युवराज पर प्रेशर था।
– 20 वें ओवर की पहली बॉल पर स्ट्राइक युवी के पास थी। ऑस्ट्रेलिया की ओर से बॉलर टाई ने युवराज के पैड्स की तरफ लेंथ बॉल फेंकी। युवी ने फाइन लेग के ऊपर से फ्लिक करते हुए चौका मार दिया।
दूसरी बॉल
– टाई ने फिर युवी के पैड की तरफ लेंथ बॉल फेंकी। युवी ने डीप मिडविकेट के ऊपर से सिक्स मार दिया।
तीसरी बॉल
– टाई ने स्लोअर ऑफकटर फेंकी। युवराज ने शॉट मिस किया। लेकिन तब तक रैना ने दौड़ कर बाई के तौर पर एक रन ले लिया।
चौथी बॉल
– टाई ने रैना के पैड की तरफ यॉर्कर फेंकी। रैना ने लेग साइड की तरफ शॉट खेलकर दो रन लिए।
पांचवीं बॉल
– भारत को दो बॉल्स पर चार रन चाहिए थे। टाई ने फुल टॉस फेंकी। रैना ने स्क्वॉयर लेग की तरफ ड्राइव किया। दो रन मिले।
छठी बॉल
– आखिरी बॉल। भारत को जीत के लिए दो रन चाहिए थे। टाई ने शॉर्ट बॉल फेंकी। रैना ने प्वॉइंट के ऊपर से शॉट मारा। चार रन। भारत ने मैच जीत लिया।
बैट्समैन | रन | बॉल | 4 | 6 | |
रोहित शर्मा | कै. वॉटसन बो. बॉयसी | 52 | 38 | 5 | 1 |
शिखर धवन | कै. बेनक्रॉफ्ट बो. वॉटसन | 26 | 9 | 4 | 1 |
विराट कोहली | बो. बॉयसी | 50 | 36 | 2 | 1 |
सुरेश रैना | नॉट आउट | 49 | 25 | 6 | 1 |
युवराज सिंह | नॉट आउट | 15 | 12 | 1 | 1 |
बैट्समैन | रन | बॉल | 4 | 6 | |
उस्मान ख्वाजा | कै. धोनी बो. नेहरा | 14 | 6 | 2 | 0 |
शेन वॉटसन | नॉट आउट | 124 | 71 | 10 | 6 |
शॉन मार्श | बो. अश्विन | 9 | 12 | 1 | 0 |
ग्लेन मैक्सवेल | कै. रैना बो. युवराज | 3 | 5 | 0 | 0 |
हेड | बो. जडेजा | 26 | 19 | 1 | 1 |
क्रिस लिन | कै. जडेजा बो. बुमराह | 13 | 9 | 2 | 0 |
कैमरन बेनक्रॉफ्ट | नॉट आउट | 0 | 0 | 0 | 0 |
पहली बार ऑस्ट्रेलिया का अपनी जमीन पर क्लीन स्वीप
– 140 साल के क्रिकेट इतिहास में ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली बार अपने मैदान पर किसी भी सीरीज के सभी मैच हारी है।
– यही नहीं, इस सीरीज को क्लीन स्वीप करते ही टीम इंडिया वर्ल्ड नंबर वन बन गई है।
Source: Bhaskar.com