गैजेट डेस्क। बिल गेट्स, इस नाम को लगभग हर किसी ने सुना होगा। गेट्स दुनिया के सबसे अमीर इंसान होने के साथ सबसे बड़ी कम्प्यूटर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर भी हैं। गेट्स के बारे में जानने वाले कई लोगे उनकी लव स्टोरी के बारे में नहीं जानते। ऐसे में हम वेलेन्टाइन डे के मौके पर आपको बिल गेट्स और मेलिंडा की लव स्टोरी के बारे में बता रहे हैं।
मेलिंडा को पार्किंग में किया था गेट्स ने प्रपोज…
बिल गेट्स और मेलिंडा की लव स्टोरी काफी रोचक है। गेट्स ने एक शनिवार की सुबह कंपनी की पार्किंग में मेलिंडा को प्रपोज किया था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। मेलिंडा ने कहा कि उनका प्रपोजल काफी फीका है। इसके दो सप्ताह के बाद एक बार फिर गेट्स ने मेलिंडा को डिनर ऑफर किया। इस बार भी गेट्स को ना मिली। हालांकि, मेलिंडा ने अपना नंबर दे दिया और कहा कि जब वो फ्री हों तब फोन कर लें। गेट्स ने उसी रात मेलिंडा को फोन किया। इसके बाद दोनों के बीच बात आगे बढ़ना शुरू हुई।
उस वक्त गेट्स की मां को ये बात पसंद नहीं आई थी। उन दिनों मेलिंडा माइक्रोसॉफ्ट में प्रॉडक्ट मैनेजर थीं। वैसे, गेट्स और मेलिंडा एक ही कॉलेज में पढ़े हैं। गेट्स कॉलेज के इंटेलिजेंट स्टूडेंट्स में शुमार थे। ये बात मेलिंडा को उनके करीब ले जाती थी। दोनों ने शादी से पहले एक-दूसरे को कई सालों तक डेट की।
Source: Bhaskar.com