पटना: प्रदेश के कानून व्यवस्था पर सरकार के विधायक ने सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस अपराधियों को संरक्षण दे रही है। पुलिस संरक्षण के कारण प्रदेश में अपराध की घटनायें बढ़ गई है।
लॉ एंड ऑर्डर पर राजद एमएलए ने सरकार को घेरा
– राजद विधायक और सदन में उपमुख्य सचेतक ने पुलिस पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।
– राजद विधायक ललित यादव सदन में उपमुख्य सचेतक हैं।
– सोमवार को राजद एमएलए ने दरभंगा के वांछित अपराधी रजी आलम को पुलिस संरक्षण देने का आरोप लगाया।
– ललित यादव ने पुलिस के आला अधिकारियों पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।
– उन्होंने कहा कि अपराधी रजी कई संगीन मामले में लिफ्त रहा है और पुलिस उसे संरक्षण दे रही है।
भाजपा ने समर्थक जातियों को संरक्षण देने का लगाया आरोप
– विपक्ष ने सरकार पर समर्थक जातियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।
– भाजपा ने आरोप लगाया कि बिहारशरीफ के लहेरी में पुलिस अपराधियों को संरक्षण दे रही है।
– लेहरी में बीते साल 15 दिसम्बर की घटना हुई थी।
Source: dainik bhaskar