बिहारी लोकगीतों का नीदरलैंड में म्यूजिक के साथ फ्यूजन

1-22-03-2016-1458632631_storyimage.jpg

रंग भीजे बलमुआ…कहां से आवेल पटना से आवेल….ठेठ भोजपुरिया माटी के गीत और धुन वेस्टर्न। जैज म्यूजिक और नीदरलैंड का मॉडर्न म्यूजिक। एक तरफ बिदेसिया और भिखारी ठाकुर के गीत गातीं निमिषा शंकर और विदेशी बैंड-की-बोर्ड पर नीदरलैंड के हाइको डाइजर और उनके साथी।

 

21458632449_big.jpg

बिहारी लोकगीतों को पाश्चात्य संगीत के साथ फ्यूजन करके नई पीढ़ी के लोगों के साथ विदेशों में लोकप्रिय बनाने की एक कोशिश। यह परिकल्पना बिहार की बेटी निमिषा शंकर ने की है। उसने एक नहीं बल्कि ढेर सारे बिहारी लोकगीतों का ऐसा ही फ्यूजन करके अलबम निकलने की ठानी है। इस अलबम की शूटिंग भी बिहार में होगी। इसमें कुछ लोकगीतों के फ्यूजन म्यूजिक का नीदरलैंड के संगीतज्ञों के साथ वे मुजफ्फरपुर में लाइव शो कर चुकी हैं। संगीतप्रेमियों के जबरदस्त रिस्पांस ने निमिषा के हौसले को बुलंद कर दिया है।

31458632478_big.jpg

पटना में लाइव शो की इच्छा
लोकगायिका स्व.विंध्यवासिनी देवी की शिष्या पुष्पा प्रसाद की सुपुत्री निमिषा गायन के साथ डांस भी करती हैं। कुछ फिल्मों में भी काम करने के साथ अंधेबच्चों के साथ म्यूजिक कंसर्ट भी कर चुकी हैं। निमिषा शंकर ने ‘हिन्दुस्तान‘ के साथ खास बातचीत में बताया कि नीदरलैंड के गायकों के साथ बिहारी लोकगीतों के फ्यूजन का लाइव शो पटना सहित अन्य शहरों में करना चाहती हैं।

41458632526_big.jpg

सरकार करे मदद
इसी तरह बिहारी लोक कलाकारों के दल के साथ विदेशों खासकर मॉरीशस, नीदरलैंड, सुरीनाम,जमैका, त्रिनिदाद आदि देशों में लाइव शो करने की योजना बनायी है। पर इस काम को अकेले अपने बूते करना संभव नहीं हैं। इसमें राज्य सरकार और सामाजिक संगठनों की मदद की दरकार है। वह चाहती हैं कि इन बिहारी लोकगीतों के जरिए मॉरीशस, सूरीनाम, नीदरलैंड, गुयाना, त्रिनिदाद में बसे बिहारी मूल के लोगों को उनकी माटी से जोड़ा जाए।

51458632553_big.jpg

कई देशों में कर चुकी हैं परफॉर्म
इसके पहले वे अपनी मां लोकगायिका पुष्पा प्रसाद और दो बड़ी बहनों के साथ सूरीनाम, जमैका, अफ्रीका आदि देशों में परफार्म कर चुकी हैं। इस दौरान सीता स्वयंवर, बिदेसिया गीतों की प्रस्तुति को लोगों ने काफी पसंद किया था। वैसे उन्हें जैज,इलेक्ट्रानिक और वेस्टर्न म्यूजिक काफी पसंद है। वे चाहती हैं कि बिहारी लोकगीतों को भी विदेशों में लोग इसी तरह पसंद करें। इससे बिहार की छवि विदेशों में अलग तरह की बनेगी।

Source: Livehindustan.com

This entry was posted in Latest. Bookmark the permalink.

Thanks to follow this web site

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out /  Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out /  Change )

Connecting to %s