पटना।बिहार के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर बिहार के विकास की कामना की है। गौरतलब है कि हर साल 22 मार्च को बिहार दिवस का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी बिहार दिवस मनाने के लिए पटना के गांधी मैदान में भव्य तैयारी की गई है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार दिवस मनाने की परंपरा की शुरुआत की थी। उनके कहने पर 2010 से बिहार दिवस आयोजन की शुरू हुआ था। 22 मार्च 1912 को बिहार बंगाल प्रेसीडेंसी से अलग हुआ था और नए राज्य की स्थापना हुई थी। इस समारोह को हर साल एक खास थीम पर आयोजित किया जाता है। इस साल बिहार दिवस का थीम विकसित बिहार के सात सूत्र हैं।
Source: Bhaskar.com