भाजपा ने मनाया वाजपेयी का जन्मदिन समारोह

Atal

पटना. भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन समारोह बड़े धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर केक काटे गए और मिठाइयां बांटी गयी। पार्टी के प्रदेश दफ्तर में वाजपेयी के 91 वें जन्मदिन समारोह के लिए व्यापक प्रबंध किये गए थे। इस अवसर पर सभी ने अटल जी के शीघ्र स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की।

वरिष्ठ नेता नंदकिशोर यादव ने कहा कि अटल जी ने देश को नयी दिशा दी। उनके काम आज बोल रहे हैं। स्वर्णिम चतुर्भुज सड़क योजना ने आज देश की राजधानी का दूरी घटा दी है, जबकि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से गांव की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। सांसद पदमश्री डॉ. सी.पी. ठाकुर ने कहा कि अटल जी के कुशल नेतृत्व क्षमता के कारण ही केन्द्र में 24 पार्टियों के सहयोग से एनडीए की सरकार चली। उनके शासनकाल में भारत परमाणु का परीक्षण कर पूरे विश्व में अद्वितीय छाप छोड़ी।

विपक्ष के नेता डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि अटल जी ने बहुत कम समय में ही अपने कार्यों से एवं अपने व्यवहार से सभी दलों को प्रभावित किया और लोगों की पहली पसंद बने। उनके अधूरे सपनों को केन्द्र की वर्तमान सरकार साकार करेगी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पाण्डेय ने अटल बिहारी वाजपेयी के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की है। उन्होंने कहा है कि अटल जी देश के सर्वमान्य व सर्वप्रिय नेता हैं। उनकी जिंदादिली और हाजिरजवाबी उनके विराट व्यक्तित्व और कृतित्व की अमिट छाप है। पक्ष हो या विपक्ष संसद से सड़क तक पूरा देश उनके जादुई व्यक्तित्व का कायल रहा है।

“हार नही मानूंगा, रार नही ठानूंगा”

This entry was posted in Latest. Bookmark the permalink.

Thanks to follow this web site