बिहारः अवैध हथियारों के साथ राजद नेता सहित चार गिरफ्तार

gun

अवैध हथियारों के साथ राजद नेता दिनेश यादव सहित चार लोगों को पुलिस ने रमनबिगहा से रविवार की सुबह गिरफ्तार किया। इस बारे में थानाध्यक्ष गौरव सिंधु ने बताया कि अवैध हथियारों के साथ मई निवासी दिनेश यादव, पचोई के रामभवन यादव, पाठकबिगहा के पंकज कुमार व रमनबिगहा के रविंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से दो देसी रायफल व एक देसी कट्टा बरामद किया गया है।

राजद नेता व विधायक कुंती देवी के प्रतिनिधि रह चुके दिनेश यादव की गिरफ्तारी की पूरे दिन खिजरसराय में चर्चा होती रही। प्रखंड स्तर पर राजद के सक्रिय नेता रहे दिनेश यादव की अपने गांव व क्षेत्र में तुती बोलती है। उसके खिलाफ कोई बोलने को तैयार नहीं है।

गिरफ्तारी की सूचना जैसे ही गांव वालों और राजद कार्यकर्ताओं को मिली, तब गिरफ्तारी के विरोध में लोग थाना पर जमा होने लगे। स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे मामले से वरीय अधिकारियों को अवगत करवाया। सिटी एसपी रवि रंजन व डीएसपी विद्यासागर ने गिरफ्तारी स्थल का फिर से मुआयाना किया।

Source: LiveHindustan

This entry was posted in Latest. Bookmark the permalink.

Thanks to follow this web site