विक्रमशिला केन्द्रीय विश्वविद्यालय के लिए 500 करोड़ मंजूर

vikramshila

भागलपुर में विक्रमशिला केन्द्रीय विश्वविद्यालय खुलने का रास्ता साफ हो गया है। केन्द्र सरकार ने हरी झंडी देते हुए इसके लिए 500 करोड़ रुपए मंजूर किया है। केंद्र ने राज्य सरकार से इसके लिए जल्द जमीन उपलब्ध कराने को कहा है। जमीन खोजने के लिए बिहार सरकार का पत्र भागलपुर के जिलाधिकारी आदेश तितरमारे के पास बुधवार को पहुंचा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विधानसभा चुनाव से पहले आरा में विशेष पैकेज की घोषणा के दौरान विक्रमशिला विवि खोलने की बात कही थी। इसका उल्लेख करते हुए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय (उच्चतर शिक्षा विभाग) के सचिव विनय शील ओबरॉय ने बिहार के मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह को पत्र लिखकर ऐतिहासिक विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बगल में केन्द्रीय विश्वविद्यालय की स्वीकृति और इसके लिए 500 करोड़ रुपए आवंटन की जानकारी दी है।

प्रधानमंत्री की घोषणा के अनुसार विक्रमशिला केन्द्रीय विवि खोलने के लिए केन्द्र सरकार तत्पर है। बिहार सरकार से जमीन की मांग की गई है। जमीन मिलते ही योजना को अमलीजामा पहनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

Source: LiveHindustan

This entry was posted in Latest. Bookmark the permalink.

Thanks to follow this web site