आज चालू होगा राज्य का पहला सिक्स लेन पुल, तेजस्वी यादव करेंगे उद्‌घाटन

sixlane

पटना: राज्य का पहला सिक्स लेन पुल आज चालू हो जाएगा। गया के फल्गु नदी पर मानपुर के समीप 65 करोड़ की लागत से इसका निर्माण किया गया है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव इसका उद्‌घाटन करेंगे।

तीन साल में इस पुल का निर्माण पूरा हुआ है। इसकी लंबाई 550 मीटर है। 26 मीटर चौड़ाई वाले इस पुल के बन जाने से नवादा, नालंदा, गया आदि जिलों से आवागमन आसान हो जाएगा। मानपुर के उद्योगों को भी काफी लाभ मिलेगा। अब तक राज्य में अधिकतम फोर लेन पुल ही बन पाए हैं।

नीतीश सरकार में पहले सिक्स लेन पुल बनाने के लिए इसे चयनित किया गया था। लंबाई में छोटा होने के कारण इसे बनाने में करीब 3 साल ही लगे। राज्य के पहले सिक्स लेन महासेतु के निर्माण के लिए कच्ची दरगाह-बिदुपुर एलाइनमेंट का चयन किया गया है।

इस पुल के बन जाने से गया शहर का मानपुर की तरफ विस्तार होने की संभावना है। इस एलायनमेंट पर अंग्रेज के जमाने का सिंगल लेन वाला स्टील का पुल था। मानपुर के गिट्‌टी उद्योग के बढ़ने से उस पुल पर ट्रैफिक दबाव काफी बढ़ गया था। उस पुल पर बढ़ी गाड़ियों का आवागमन बंद हो गया था। ऐेसे में इस पुल के छहों लेन चालू हो जाने से गया शहर की आबादी को रोज के भारी जाम से मुक्ति मिल जाएगी। इस पुल का एक लेन विधानसभा चुनाव के पहले ही चालू हुआ था।

Source: Bhaskar.com

This entry was posted in Latest. Bookmark the permalink.

Thanks to follow this web site