पिता थे मजदूर, बेटी अब बनेगी फाइनेंस डिपार्टमेंट में अफसर

jhar6_1456258399.jpg

रांची/सीवान. झारखंड लोक सेवा आयोग की एग्जाम पास करने वाली अफसाना अब झारखंड सरकार के वित्त विभाग में प्रथम श्रेणी की अधिकारी के रूप में काम करेगी। अफसाना के पिता राजमिस्त्री का काम करते थे। हालांकि अब वे इस दुनिया में नहीं हैं।

हसबैंड ने दिया पूरा साथ…
सीवान के रघुनाथपुर ब्लॉक के पंजवार की रहने वाली अफसाना ने बताया कि उनकी शादी हाल ही में वैशाली में हुई है। शादी के बाद जब उन्होंने जेपीएससी की तैयारी के बारे में अपने पति डॉक्टर सरवर इकबाल को बताया तो उन्होंने भी इसके लिए प्रेरित किया। अफसाना ने कहा कि जब लक्ष्य तय होता है तो आसपास के लोग सहयोग के लिए तैयार रहते हैं।

बचपन से रही थी मेघावी
अफसाना बचपन से ही पढ़ने में मेधावी छात्रा रही। उनके पिता ने कभी गरीबी को उनके पढ़ाई के बीच नहीं आने दिया। अफसाना ने बताया कि पिता के इंतकाल के बाद गांव के कुछ लोगों ने उनका हौसला बढ़ाया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

एक नजर अफसाना की क्वालिफिकेशन पर-
– 1994 में कस्तूरबा गांधी प्रोजेक्ट स्कूल पंजवार से दसवीं।
– 1996 में सीवान से +2।
– 2001 में जयप्रकाश यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन।
– 2006 में नेट क्वालिफाई।
– 2014 में PHD।
– 2016 में JPSC की पांचवी बैच में राज्य वित्तीय सेवा के लिए सिलेक्शन।

Source: Bhaskar.com

This entry was posted in Latest. Bookmark the permalink.

Thanks to follow this web site