रेपकांड में वांछित आरजेडी विधायक राजवल्लभ यादव के घर हुई कुर्की

rajballabh_house

रेपकांड में वांछित राजद विधायक राजवल्लभ प्रसाद यादव के घर रविवार को कुर्की हुई। कोर्ट के आदेश के बाद नालंदा और नवादा पुलिस ने संयुक्त से कुर्की जब्ती की।

मजिस्ट्रेट के मौजूदगी में विधायक के पथरा इंग्लिश गांव में कुर्की हुई। उनके कई चल और अचल संपत्ति को जब्त कर लिया गया। यह कार्रवाई तीन-चार दिन और चलेगी। हालांकि, कुर्की के वक्त विधायक के कोई परिजन मौजूद नहीं थे।

गौरतलब है कि राजवल्लभ यादव राजद के विधायक हैं, हालांकि पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया है। उनपर नाबालिग के साथ रेप का आरोप है। इस मामले में कई लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन विधायक को अब तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पायी है। कोर्ट के आदेश पर विधायक के घर इश्तेहार भी चिपकाया गया है।

Source: LiveHindustan

This entry was posted in Latest. Bookmark the permalink.

Thanks to follow this web site