बिहार दिवस पर देश-विदेश के कलाकार मचाएंगे धूम

44-21-03-2016-1458549270_storyimage.jpg

बिहार दिवस पर देश-विदेश के कलाकार लोगों का मनोरंजन करेंगे। शहर के गांधी मैदान में 22 और 23 मार्च को बिहार दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर शहर के विभिन्न जगहों पर नृत्य, गायन और हास्य कवि सम्मेलन होगा।

11458549011_big.jpg

इसकी पूरी तैयार कर ली गई है। इस बाबत सोमवार को गांधी में बनाए गए स्टॉलों का डीएम संजय अग्रवाल और एसएसपी मनु महाराज ने जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की।

31458549043_big.jpg

मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 22 मार्च को गांधी मैदान में 4.30 बजे बिहार दिवस का विधिवत उद्घाटन करेंगे। समारोह की अध्यक्षा सूबे के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी करेंगे। मौके पर कई गणमान्य लोग उपस्थित होंगे।

51458549057_big.jpg

शहर में होंगे कई कार्यक्रम: दो दिनी बिहार दिवस पर शहर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 22 मार्च को गांधी मैदान में जहां लोग विभिन्न स्टॉल पर बिक रहे सामान खरीद सकेंगे, वहीं शाम में श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में सुनंदा शर्मा का ठुमरी दादर होली और सलील भट्ट का डजर्ट स्टॉर्म का आनंद ले सकेंगे। शाम 6.30 से 7.00 बजे तक लेजर शो के जरिए बिहार की विरासत को जान सकेंगे। शाम सात बजे के बाद अन्य राज्य के रचनाकारों की कविता रवीन्द्र भवन में सुन सकेंगे। सुबह से चार बजे तक राज्य सरकार के विभिन्न मंत्रालय की ओर से लगाए गए प्रदर्शनी को लोग देख सकेंगे।

21458549029_big.jpg

हास्य कवि सम्मेलन ले सकेंगे मजा: 23 मार्च को रवीन्द्र भवन में लोग हास्य कवि सम्मेलन का आनंद उठा सकेंगे। कवि सम्मेलन में देश के नामी कवि शिरकत कर रहे हैं।

Source: Livehindustan.com

This entry was posted in Latest. Bookmark the permalink.

Thanks to follow this web site