अब कोई विभाग नहीं बांटेगा गिफ्ट : नीतीश

nitishpress-21-03-2016-1458580671_storyimage.jpg

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्देश दिया है कि विधान मंडल में अब किसी भी सत्र में कोई भी विभाग गिफ्ट नहीं बांटेगा। इसके साथ ही अब बजट सत्र के दौरान विधायकों और विधान पार्षदों को दिए जाने वाले गिफ्ट पर रोक लग गई है।


विदित हो कि बजट सत्र के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा गिफ्ट विधायकों और विधान पार्षदों को देने का सिलसिला पहले से चला आ रहा है। लेकिन इस बर इस मामले को लेकर सियासी पारा गरम रहा। विपक्ष के द्वारा इसको लेकर आरोप भी लगाए गए। इसी बीच भाजपा नेता सुशील मोदी और मंगल पांडेय ने गिफ्ट लौटा भी दिया है।

Source: Livehindustan.com

This entry was posted in Latest. Bookmark the permalink.

Thanks to follow this web site