बिहार: नीतीश की पार्टी के MLA ने कहा- मैं पहले भी हत्या करता था, आगे भी करूंगा

gopal_1458623141.jpg

पटना.जेडीयू एमएलए गोपाल मंडल ने बेहद विवादित बयान दिया है। एक प्रोग्राम के दौरान मंडल ने कहा- मैं अब हत्या की राजनीति ही करूंगा और हत्या करवाउंगा। गोपाल ने आरोप लगाया कि विपक्ष उनके खिलाफ गलत बयानबाजी कर रहा है।

पहले भी हत्या करता था, अब भी करूंगा….
– भागलपुर के एक स्कूल में रविवार रात कवि सम्मेलन के दौरान मंडल ने यह बयान दिया।
– मंडल ने कहा, “पहले हत्या करता था, अब फिर करुंगा हत्या।”
– उन्होंने आगे कहा, “विपक्ष मेरे खिलाफ झूठे आरोप लगा रहा है। इसलिए मैं एक बार फिर से बंदूक उठाऊंगा और हत्या करूंगा।”
– विधायक ने लोगों से कहा, “आप सभी तो मुझे वोट नहीं देते, फिर भी मैं आपकी सुरक्षा करुंगा। मेरे पास पर्याप्त मात्रा में बारुद और बंदूक हैं।”

नीतीश कुमार ने शराब बंद की तो क्या हुआ? गांजा- भांग तो है न?
– मंडल ने कहा कि सरकार का शराब बंदी का फैसला गलत है क्योंकि सुरा सुंदरी तो स्वर्ग में रहने वाले लोगों को भी पसंद है।
– उन्होंने कहा, “बिहार के लोग शराब पीना कैसे छोड़ देंगे? होली में तो बिना शराब के मन ही नहीं डोलता है।”
– उन्होंने कहा कि अगर नीतीश जी शराब बंद कर देंगे तो क्या हुआ? घर का गांजा और भांग तो है न?

पहले कहा था- मेरा एक पैर जेल में रहता है, दूसरा बाहर
– 28 फरवरी को भी गोपाल मंडल ने एक विवादित बयान दिया था।
– तब उन्होंने कहा था, “मेरे कार्यकर्ता के साथ जो जात-पात करेगा, उसकी जीभ काटने में मुझे एक मिनट भी नहीं लगेगा।”
– मंडल ने आगे कहा था, “एक समय था जब एक नेता का फतवा जारी होता था तो उस समय भी गोपाल मंडल बर्दाश्त नहीं करता था। अब तो मैं औकात वाला हो गया हूं। मेरा एक पैर जेल में रहता है, दूसरा बाहर। जब जेल गया तब ही नेता बना।”

Source: Bhaskar.com

This entry was posted in Latest. Bookmark the permalink.

Thanks to follow this web site