
शुक्रवार की रात नक्सलियों ने खैरा और सोनो प्रखंड में खूब तांडव मचाया। खैरा में जहां पूर्व सरपंच की अगवा कर हत्या कर दी, वहीं सोनो में बीएसएनएल के तीन मोबाइल टावर फूंक डाले। पूर्व सरपंच की हत्या कर उनका सिर भी अपने साथ ले गये। पुलिस को घटना की जानकारी अगले दिन शनिवार को मिली।








