पटना: बलमा फेम क्लॉडिया के साथ पटना के लोगों ने नए साल का जश्न मनाया। एक के बाद एक कई फिल्मी गानों पर क्लॉडिआ ने डांस किया। गुलाबो…बलमा…जैसे रॉकिंग सॉन्ग्स के फ्यूजन पर उनके शानदार परफॉर्मेंस पर राजधानीवासी नाचते दिखे।
इंडियन आइडियल फेम रवि शुक्ला ने गाए गाने
पटना को होटल पनास में इंडियन आइडियल फेम रवि शुक्ला ने अपने गानों पर हर किसी को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने हर किसी को नहीं मिलता प्यार जिंदगी में गाने के साथ शुरुआत की। इसके बाद पार्टी में आए कपल्स को मंच पर बुलाया और डांस करने को कहा।
पार्टी में लोग रवि के दीवान दिखे। कुछ लोगों ने उनके साथ फोटो खिंचवाई तो कुछ उनके साथ डांस करते नजर आए। लोगों में जोश भरने के लिए वह कई बार स्टेज से नीचे आए। उन्होंने लड़कियों के साथ डांस किया।
कॉमेडियन उदय दहिया ने नए साल की पार्टी की शुरुआत की। पार्टी में आए लोगों के लिए रंग बिरंगी रोशनी और लाउड म्यूजिक के साथ खाने-पीने का भी इंतजाम किया गया है।
Source: Bhaskar.com