
पटना: विवादों में उलझी कर राशि को सुलझा सरकार संसाधनों का मोर्चा दुरुस्त करेगी। सरकार ने इससे जुड़ा कराधान विवाद समाधान विधेयक-2016 विधानमंडल में सर्कुलेट कर दिया है। इसमें दो फार्मूले तय किए गये हैं। पहला फार्मूला वित्तीय वर्ष 2004-05 के पहले के विवादित बकाए कर से जुड़ा है और दूसरा 2005-06 और 2011-12 तक के लिए है।








