नवादा. अकबरपुर थाना के कझिया गांव में महादलितों के करीब सवा सौ झोपड़ी जलकर राख हो गया है। पुलिस प्रशासन मामले की जांच कर रही है। अकबरपुर के सीओ निर्मल राम ने बताया कि तीन चार माह पहले कझिया गांव से बाहर खुरी नदी के किनारे सरकारी जमीन पर महादलितों ने बांस और फूस की झोपड़ी बनाया था। तब से वे लोग रह रहे थे। लेकिन मंगलवार की शाम में आग लग जाने से झोपड़ी नष्ट हो गए हैं।
सीओ ने कहा कि पीड़ितों को आर्थिक मदद के लिए सरकार से अनुशंसा की जाएगी। सीओ के मुताबिक, यह विवादित जमीन था। इस जमीन पर ताज्या बनाया जाता था। इसमें दोनों समुदाय के लोग ताज्या बनाते थे। हालांकि महादलितों के नाम जमीन आवंटित करने के लिए सरकार को लिखा गया था, लेकिन विवादित होने के कारण मंजूर नही किया जा सका है।
बताया जाता है कि मंगलवार की शाम महाशिवरात्रि जुलूस को देखने गए थे तभी अचानक आग लग गई है। ग्रामीणों की शिकायत है कि दबंगों ने आग लगा दी है। दूसरी तरफ, अकबरपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
Source: Bhaskar.com